डीएम के आदेश पर दो माह बाद कब्र से निकाला गया सत्यम का शव

डीएम के आदेश पर दो माह बाद कब्र से निकाला गया सत्यम का शव

# पिता ने हत्या को दुर्घटना का रुप दिए जाने का लगाया था आरोप

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               रामनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के बगल दो माह पूर्व संदिग्ध हाल में बालक की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उस समय घटना को हादसा मान दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। अभी आरोपित पुलिस की पकड़ में भी नहीं आ पाये थे कि मृत बालक के पिता ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ बेटे की हत्या कर उसे दुर्घटना का रुप दिए जाने का आरोप लगा दिया।
डीएम के आदेश पर घटना के दो माह बाद मिट्टी में दफन बालक का शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
राउतपुर गांव निवासी केशलाल निषाद का पुत्र सत्यम (12) 15 फरवरी की सुबह गांव के कुछ लड़कों के साथ घर से दौड़ लगाने उक्त पेट्रोल पंप तक गया था। उसका शव पेट्रोल पंप के पास राजमार्ग के किनारे मिला था। उस समय परिवार ने दुर्घटना मानकर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर शव को पिलकिछा घाट पर मिट्टी में दफन कर दिया था।
घटना के दो माह से अधिक बीत जाने के बाद परिजन इसे हादसा नहीं हत्या मान रहे हैं। आरोप लगाया है कि सत्यम हर सुबह दौड़ने जाता था। घटना के दिन सुबह कुछ लड़के घर आए और सत्यम को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका शव मिला।
आरोप है कि सत्यम की हत्या की गई है। मामले को दुर्घटना का रुप देने की कोशिश की गई। डीएम के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार पियूष सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम की मौजूदगी में मिट्टी के नीचे से शव बाहर निकाल पीएम के लिए भेज दिया गया।
Previous articleबेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे पिता की ट्रक से कुचलकर मौत, मचा कोहराम
Next articleबारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?