बेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे पिता की ट्रक से कुचलकर मौत, मचा कोहराम

बेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे पिता की ट्रक से कुचलकर मौत, मचा कोहराम

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा-कथौली मोड़ के समीप टीवीएस बाइक से बेटी के शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे अधेड़ की ट्रक से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के चलते थोड़ी देर तक आवागमन बाधित रहा।बताते है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के अमौत (जेंगर) निवासी मनोज पटेल अपनी बेटी के 3 मई को होने वाली शादी का निमंत्रण बांटने टीवीएस बाइक से बाबतपुर की तरफ जा रहे थे।
पिंडरा की तरफ से ज्यों ही वह फोरलेन हाइवे पर चढ़े तभी पीछे से आ रही तेज गति ट्रक ने उसे कुचल दिया। सिर पर लगा हेलमेट निकल गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद उनकी बाइक ट्रक में फंस गई। जिससे ग्रामीणों व पुलिस के मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना परिजनों को कार्ड पर अंकित नम्बर से दी गई।
मृतक के साढू दिनेश पटेल ने बताया कि मनोज बेटी की शादी का निमंत्रण बाटने घर से निकले थे। मृतक की चार बेटियां ही हैं। सबसे बड़ी बेटी संध्या की शादी 3 मई को राजेश पटेल निवासी बिहड़ा के साथ तय हुई थी, उसी की तैयारी में पूरा परिवार व रिश्तेदार व्यस्त थे, घटना से माहौल मातम में बदल गया। बेटी संध्या, सोनी, मोनी व आचंल के साथ पत्नी उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी चीख पुकार सुन लोगो की आंखे भर जा रही थी। पुलिस ने मशक्कत के बीच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया।
Previous articleभाभी के इश्क ने ली देवर की जान
Next articleडीएम के आदेश पर दो माह बाद कब्र से निकाला गया सत्यम का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?