डीएम ने किया गोशाला का निरीक्षण, गोवर्धन पूजा कर खिलाया चारा

डीएम ने किया गोशाला का निरीक्षण, गोवर्धन पूजा कर खिलाया चारा

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र बुधवार को सिधाई गांव स्थित गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला परिसर में मौजूद गोवंशों की देखरेख, चारा-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मातहतों को निर्देशित किया कि गोवंशों की सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, गोशाला में नियमित रुप से चारा और जल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने परंपरानुसार गोवर्धन पूजा कर गोवंशों को स्वयं चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो समाज को करुणा और संवेदना का संदेश देती है। इस अवसर पर एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह, प्रधानपति लक्ष्मण बिंद, शेर बहादुर सिंह सहित गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous articleसुरियावा बाजार में भीषण अग्निकांड, 1.5 करोड़ के कपड़े जलकर खाक
Next articleपंजाब के पूर्व डीजीपी समेत परिवार के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?