“तहलका 24×7” की खबर का हुआ असर, खुमारी से जागा प्रशासन
# तीन वर्ष पूर्व के तत्कालीन डीएम व सीएमओ के लगे बोर्ड की खबर हुई थी प्रकाशित
# नाम पर पेंट पोतकर प्रशासन ने की अपने कर्तव्यों की इतिश्री
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के बीरीबारी बाजार स्थित सामुदायिक केंद्र पर तीन वर्ष पूर्व के तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामजी पाण्डेय के नाम से लगे बोर्ड को आज तक नहीं बदला गया जिसकी खबर “तहलका 24×7” ने प्रमुखता से शुक्रवार को प्रकाशित किया।

खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन खुमारी से जाग गया और आनन-फानन में सामुदायिक केन्द्र पर लगे बोर्ड को तो नहीं हटाया गया लेकिन बोर्ड पर लिखे तत्कालीन जिलाधिकारी एवं तत्कालीन चिकित्साधिकारी के नाम पर पेंट से मिटा दिया गया। शनिवार की देर शाम खबर लिखे जाने तक वर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह का नाम बोर्ड पर नहीं लिखा गया था।

















