जौनपुर : 1. 15 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने अपने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान ग्राम पक्खनपुर से एक अभियुक्त को 1.150 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अली शाद पुत्र अन्सार निवासी बडागाँव थाना शाहगंज के रूप में हुई।

















