तीन थाना क्षेत्रों में हुई बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली, गिरफ्तार

तीन थाना क्षेत्रों में हुई बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली, गिरफ्तार

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               जिले की पुलिस से एक ही रात में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में तीन अपराधियों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल आदि बरामद करने का पुलिस ने दावा किया।इन पर पहले से दर्ज है कई संगीन मामले दर्ज हैं।खेतासराय थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष यादव, निवासी बहरीपुर, गोली लगने से घायल हो गया। मनीष के पास से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मनीष पर चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें लूट और आर्म्स एक्ट शामिल है। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर चेकिंग के दौरान किशन सरोज उर्फ भोथू पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
किशन पर सात गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और डकैती जैसी धाराएं शामिल हैं। तीसरी मुठभेड़ लाइनबाजार थाना क्षेत्र में नेवादा अंडरपास के पास हुई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को घेर लिया। भागने की कोशिश करते हुए उसने पुलिस पर फायर किया, जवाबी गोली से वह घायल हो गया। अभियुक्त नसीम अहमद उर्फ कल्लू कंकाली खेतासराय का निवासी है। इसके पास से .32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 660 रुपये नकद बरामद हुए। नसीम पर गोवध, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleअमेठी में दरोगा का ऑडियो वायरल, कट्टे की व्यवस्था करो, पंडित जी को जेल भेजना है
Next articleभारत सरकार कर सकती है न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?