तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, एक की मौत, चालक समेत दो घायल

तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई,एक की मौत,चालक समेत दो घायल

# भोर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हुआ हादसा,चालक को झपकी आने की आशंका

सुइथाकला,जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जहरूद्दीनपुर गांव के पास शनिवार भोर हुए सड़क हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मुर्गा लदी पिकअप (यूपी 62 सीटी 0340) सूरापुर से शाहगंज की ओर जा रही थी।
शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे जहरूद्दीनपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक (यूपी 78 सीटी 0109) में पीछे से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में पिकअप चालक शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सेठुआपारा निवासी सोनू पुत्र याकूब, सहावै गांव निवासी दीपक गुप्ता पुत्र जोखू गंभीर रुप से घायल हो गए,वहीं आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सकटपुर निवासी 20 वर्षीय अनस पुत्र नियाज की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल चालक सोनू को शाहगंज के राजकीय पुरुष चिकित्सालय से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है।पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Previous articleबारिश से जर्जर दुकान का बारजा ढहा, बड़ा हादसा टला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?