स्ट्रेस से सक्सेज तक: मानसिक दबाव को अवसर में बदलने का मिला मंत्र
# जेसीआई शाहगंज संस्कार व पत्रकार संघ का संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
जेसीआई शाहगंज संस्कार एवं जौनपुर पत्रकार संघ,शाहगंज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की शाम नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लॉन मैरेज हॉल में “स्ट्रेस से सक्सेज तक” विषय पर एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कोलकाता से आईं जेसीआई की राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी नीना अग्रवाल ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास पर विस्तृत प्रशिक्षण देकर उपस्थित लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक सूत्र बताए।

करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस प्रशिक्षण सत्र में उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव स्वाभाविक है,लेकिन यदि उसे सही दिशा में नियंत्रित किया जाए तो वही तनाव व्यक्ति की सफलता का आधार बन सकता है।उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच,समय का बेहतर प्रबंधन,आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति व्यक्ति को हर चुनौती से उबार सकती है।

प्रशिक्षक नीना अग्रवाल ने विभिन्न गतिविधियों,संवाद और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हमेशा उत्साहित और प्रसन्न रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि खुश रहने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं सफल होता है,बल्कि अपने परिवार,संगठन और समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।प्रशिक्षण के दौरान तनाव मुक्त जीवन, प्रभावी नेतृत्व, बेहतर संवाद कौशल,आत्मविश्वास बढ़ाने तथा संगठनात्मक क्षमता विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई और प्रशिक्षक से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी,जौनपुर पत्रकार संघ शाहगंज इकाई के अध्यक्ष अखलाक खान,मंडल उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता,मंडल समन्वयक गुलाम साबिर,पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह एवं सरफराज ने प्रशिक्षक जेसी नीना अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया।प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीए विजेन्द्र अग्रहरि ने किया।इस अवसर पर पत्रकार संघ के महामंत्री आनंद सिंह,उपाध्यक्ष श्रवण उपाध्याय,अजीम सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष इकरार खान,राकेश शर्मा,मनीष यादव, रवींद्र पांडेय,अंकित सिंह,इम्तियाज नदवी,मनोज जायसवाल, डॉ. सुरेश कुमार,मिस्टर सलमानी,छेदीलाल गुप्ता,डीएम दुबे,साकिब खान,अनूप जायसवाल व संस्कार टीम के सचिव जेसी अखिलेश कुमार,सौम्या अग्रहरि आदि मौजूद रहे।


















