थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दी गई चेतावनी
पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को फूलपुर थाने में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई।इस दौरान पुलिस ने उनके चरित्र का सत्यापन किया और उन्हें शांतिपूर्ण व सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।थाना क्षेत्र के कुल 49 हिस्ट्रीशीटरों में से 24 परेड में उपस्थित हुए।पुलिस के अनुसार चार हिस्ट्रीशीटर प्रदेश से बाहर हैं,दो की मृत्यु हो चुकी है और दो वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।

परेड को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने हिस्ट्रीशीटरों को सादगीपूर्ण जीवन अपनाने, कानून का पालन करने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर संबंधित हल्का प्रभारी एवं उपनिरीक्षक भी मौजूद रहे।


















