कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष, संगठन को मिला बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर व सर्वाधिक रक्तदान का सम्मान

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष, संगठन को मिला बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर व सर्वाधिक रक्तदान का सम्मान

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का आठवां शपथ ग्रहण समारोह होटल रिवर व्यू में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए कौशल त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।इस अवसर पर क्लब को डिस्ट्रिक्ट 321E का बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर तथा सर्वाधिक रक्तदान करने वाले क्लब का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।साथ ही क्लब द्वारा प्रकाशित’हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका’का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी,दीक्षा अधिकारी डॉ.क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़,संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।लियो मायरा सिंह एवं संवि सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की,जबकि रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया।निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इसके बाद वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़ ने अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हफीज शाह,कोषाध्यक्ष डॉ.चंदन नाथ गुप्ता सहित वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी ने लायंस इंटरनेशनल की ओर से क्लब को बेस्ट क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 321E तथा सर्वाधिक रक्तदान के लिए सम्मानित किया।क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को इंटरनेशनल पिन एवं प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया।
गैट एरिया लीडर डॉ.क्षितिज शर्मा ने संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा,ताहिर कादरी’सोनू’और वंशिका सिंह को लायंस क्लब की सदस्यता दिलाई।ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया।नगर की विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया,जबकि संयोजक राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.दिलीप सिंह,जय कृष्ण साहू’जैकी’,विष्णु सहाय,धर्मेंद्र सेठ,प्रदीप सिंह,सैयद मोहम्मद मुस्तफा,मनीष गुप्ता,रामेश्वर त्रिपाठी,अरुण त्रिपाठी,राम सूरत मौर्य,राधेकृष्ण ओझा,आनंद अग्रहरि, डॉ.रजनीकांत द्विवेदी,आशीष गुप्ता’आशु’,विवेक सिंह, प्रदीप सिंह’रिंकू’,दयाशंकर निगम,रविंद्र सिंह’ज्योति’, अनिल अस्थाना,ऋतु त्रिपाठी,आराधना सिंह,यवनिका सिंह,सीमा सहाय,चेतना साहू,किरण सेठ,नीतू सिंह, शिल्की श्रीवास्तव,सुषमा सोनकर,निशा कन्नौजिया, साक्षी टंडन,पूनम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Previous articleथाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दी गई चेतावनी
Next articleजौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?