दालमंडी चौड़ीकरण: पांच मस्जिदों के हिस्से हटाने का कार्य शुरु, 125 मजदूर जुटे

दालमंडी चौड़ीकरण: पांच मस्जिदों के हिस्से हटाने का कार्य शुरु,125 मजदूर जुटे

# मस्जिद कमेटियों की सहमति से चल रहा कार्य, प्रभावित हिस्से के बदले सरकार दे रही मुआवजा

वाराणसी। 
तहलका 24×7
              दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रभावित क्षेत्र में आने वाली पांच मस्जिदों के हिस्से को हटाने का कार्य शुरु हो गया।करीमुल्ला बेग मस्जिद, संगमरमर मस्जिद,निसारन मस्जिद,रंगीले शाह मस्जिद और अली रज़ा मस्जिद पर कुल 125 मजदूर लगाए गए हैं।प्रत्येक मस्जिद पर 25 मजदूर हथौड़ों की मदद से केवल उसी हिस्से को हटा रहे हैं,जो चौड़ीकरण की सीमा में आ रहा है।
कार्य के दौरान दोपहर में मजदूरों ने लगभग आधे घंटे का विराम लिया,जिसके बाद चाय-नाश्ते के उपरांत दोबारा काम शुरु कर दिया।करीमुल्ला बेग मस्जिद के मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आने वाली छह मस्जिदों में से पांच पर प्रभावित हिस्से को हटाने का कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारुकी तथा मुतवल्लियों के बीच बातचीत के बाद आम सहमति बनी,जिसके उपरांत यह कार्य शुरु कराया गया।उन्होंने कहा कि कुछ मस्जिदों का सीमित हिस्सा प्रभावित हो रहा है,जबकि एक-दो मस्जिदों का 70 से 90 प्रतिशत तक हिस्सा चौड़ीकरण की जद में है।प्रभावित हिस्से के बदले सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा दिया जा रहा है।
Previous articleपत्रकारों के लिए बड़ी राहत, आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया होगी आसान
Next articleअयोध्या में आस्था से खिलवाड़, भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान और न वोट: अखिलेश यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?