पत्रकारों के लिए बड़ी राहत, आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया होगी आसान
# सूचना निदेशक बोले— जल्द शुरु होगा नया ऑनलाइन पोर्टल, जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से होगा आवेदन
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बनाने की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है लेकिन किसी कारणवश कार्ड नहीं बन पाया है,वे https://beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपना आवेदन एवं कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि पोर्टल पर नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है,तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।सूचना निदेशक ने कहा कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन के बावजूद कार्ड नहीं बन सका है,उनकी सुविधा के लिए विभाग शीघ्र ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरु करने जा रहा है।

नया पोर्टल शुरु होने के बाद पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।पोर्टल के शुभारंभ की सूचना सभी पत्रकारों को समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।


















