दुघर्टना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत 

दुघर्टना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत 

# ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था उपचार, थाने पर चौकीदार के पद पर थे तैनात

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार फिरतू उर्फ खुदरु गौतम (53) की ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की भोर में मौत हो गयी। बताते हैं कि सिर में गम्भीर चोट लगने के बाद ट्रामा सेंटर में उनके सिर का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह खुटहन थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। शव घर पहुंचते ही परिजन बदहवास होकर शव से लिपटकर रोते बिलखते रहे। पत्नी बरफा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इमामपुर गांव निवासी फिरतू उर्फ खुदरू गौतम बीते बुधवार की देर शाम किसी काम के लिए बाजार से गौसपुर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात बाईक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीरावस्था में आसपास के लोग उन्हें स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने सिर में गम्भीर चोट लगने की वजह से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।
Previous articleगड्ढे में तब्दील इमामपुर गौसपीर दरगाह मार्ग 
Next articleव्यापार मंडल के लोगों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?