व्यापार मंडल के लोगों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

व्यापार मंडल के लोगों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
            उद्योग व्यापार मंडल ने पुरुष चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महादानी वीर भामाशाह के जयंती की पूर्व संध्या पर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने इस प्रयास की सराहना की। अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों को राहत और सहयोग प्रदान करना था, जो समाज सेवा की भावना को दर्शाता है। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के निवर्तमान नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, नगर महामंत्री सुनील अग्रहरि टप्पू, भुवनेश्वर मोदनवाल, अश्वनी अग्रहरि, इरशाद अहमद, प्रज्ञेश मोदनवाल, सचिन वर्मा एडवोकेट, आशीष बरनवाल, अब्दुल्ला राईन, आनंद मोदनवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Previous articleदुघर्टना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत 
Next articleबेटियों की तस्करी का पर्दाफाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?