9.1 C
Delhi
Sunday, December 7, 2025

दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात

दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात   

मथुरा।
तहलका 24×7
             जिले में एक शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बड़े ही चाव से बारातियों का स्वागत भी किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची समझाने-बुझाने के बाद भी कोई बात न बनने पर बिना दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई।
सुरीर के गांव कराहरी निवासी के बेटों की शादी का रिश्ता आगरा के गांव खड़िया निवासी व्यक्ति की बेटियों के साथ तय हुआ था। जिसमें टैंटीगांव स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में शादी थी। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए दोनों लड़कियों को लेकर मैरिज होम पर आए थे। कराहरी से दोनों भाइयों की बरात भी पहुंच गई। दूल्हा बने दोनों भाई एक कमरे में शादी की रस्म शुरू होने के इंतजार में बैठे थे। शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने के साथ शादी समारोह में आए लोग खाना खा रहे थे, तभी कमरे में बैठे दूल्हों को देख कर लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया।
लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय करते समय उन्हें दूसरे लड़के दिखाये और ये वो नहीं हैं।
दूल्हा पक्ष के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया कि ये वहीं लड़के हैं, लेकिन लड़की पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। हंगामा होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा और चौकी इंचार्ज अजीत मलिक पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। उनके काफी समझाने के बाद भी शादी के लिए कोई बात नहीं बनी। दुल्हन बनीं लड़कियों ने भी परिजनों के निर्णय पर सहमति जताते हुए उन लड़कों से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग लड़कियों को लेकर वापस चले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This