भाई-भतीजे के ललकारने पर बेटे ने मां-बाप को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

भाई-भतीजे के ललकारने पर बेटे ने मां-बाप को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              पिता से अपने नाम जमीन का बैनामा करने की जिद पर अड़े कलयुगी पुत्र ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों के ललकारने पर पिता और मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।खुटहन गांव निवासी लालमनि गौतम का आरोप है कि उसका पुत्र विशाल उसके नाम की जमीन अपने नाम बैनामा करने की जिद कर रहा था।
गत पांच जून की देर शाम वह घर पहुंच कर बैनामे के लिए दबाव बनाने लगा। दोनों में कहासुनी हो रही थी तभी भाई महेंद्र गौतम उनका पुत्र नवतेश और नितेश आकर विशाल को ललकार कर मेरी पिटाई करा दिए। बचाव को आई पत्नी प्रियंका को भी मारे पीटे। सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleपुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय गो-तस्कर गैंग का सरगना, 1.150 किलो गांजा बरामद
Next articleदुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?