दुश्मन के हमले से बचाव के बताए तरीके

दुश्मन के हमले से बचाव के बताए तरीके

# सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में प्रशासन ने कराया माक ड्रिल, जय हिंद के गगनचुम्बी नारे से गूंज उठा विद्यालय परिसर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              पहलगाम में बेकसूर लोगों पर आतंकी हमला करके 26 लोगों की जान लेने पर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बीती रात पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई ने दोनों देशों को युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया। दुश्मन देश के हमलों से बचने के लिए बुधवार को विद्यालय में माक ड्रिल कर बच्चों को जागरूक किया गया।उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने विद्यालय के छात्रों को विपरीत परिस्थितियों से निबटने के गुण बताए।
इस दौरान बम गिरने, आग लगने पर कैसे खुद को सुरक्षित किया जाए, सुरक्षित स्थान कैसा हो, क्या सावधानियां बरती जाएं आदि बातों को लेकर जागरुक करते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया। सीओ श्री चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बाद भी यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आता तो दुश्मन देश से युद्ध लड़ना तय है।
युद्ध के समय सेना दुश्मन की कार्यवाही पर रडार सहित अन्य तकनीक से नजर रखती है। दुश्मन देश के निशाना जिस तरफ होता है वहां स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाती है, जिसपर वहां सायरन बजता है। सायरन बजने पर डरने की नही खुद को सुरक्षित करने की जरुरत है। ऊंची इमारत, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूर रहें। बम गिरने पर जमीन पर लेटकर कान बंद कर लें। रात के समय घर की लाइट बंद रखें। अंत में प्रधानाचार्य एंटोनी सामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिपेन्द्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज व सुइथाकला, फायर ब्रिगेड, विद्यालय की जूनियर और सीनियर एनसीसी टीम ने सहभागिता की।
Previous articleबंगाल में वक्फ एक्ट लागू करने का सवाल ही नहीं
Next articleसड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पूरे देश में शुरू हुई कैशलेस इलाज की योजना, 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?