दूल्हा हत्याकांड: आरोपियों को पनाह देने वाला एक और सहयोगी गिरफ्तार

दूल्हा हत्याकांड: आरोपियों को पनाह देने वाला एक और सहयोगी गिरफ्तार

# कट्टा व कारतूस बरामद, भेजा गया चालान

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को पनाह देने और फरार कराने में मदद करने वाले एक और सहयोगी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।गिरफ्तार युवक के कब्जे से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया।पुलिस के अनुसार आरोपी ने दबिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक दूल्हा हत्याकांड में वांछित अभियुक्त रवि यादव,प्रदीप बिन्द और शोले राजभर की तलाश लगातार की जा रही है।तीनों आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।इसी क्रम में पुलिस टीम ने मानीकलाँ स्थित नव-निर्मित पेट्रोल पम्प के पास छापेमारी की।जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक इनामी बदमाशों को शरण देने और उन्हें फरार कराने में मदद कर रहा है।
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की तो आरोपी ने कथित रुप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और सतर्कता के बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरुण उर्फ अरुन बिन्द (21) पुत्र रामनयन बिन्द निवासी जमदहां के रुप में हुई।तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद 315 बोर का कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना खेतासराय में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इनमें मारपीट,धमकी और शांति भंग जैसी धाराओं के मामले शामिल हैं।इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
Previous articleचलती बाइक बनी आग का गोला, मची अफरातफरी
Next articleट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?