चलती बाइक बनी आग का गोला, मची अफरातफरी

चलती बाइक बनी आग का गोला, मची अफरातफरी

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
             रविवार सुबह करीब 10 बजे सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई।बाइक की टंकी और हैंडल से उठती तेज लपटों व धुएं के गुबार से बाजार में अफरातफरी मच गई।जानकारी के अनुसार ईसापुर गांव निवासी अनुज बिंद पुत्र गणेश अपनी हीरो बाइक से शाहगंज जा रहे थे।
इसी दौरान लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार के बीचों-बीच अचानक बाइक में आग लग गई।स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई,जबकि बाइक धू-धू कर जलने लगी।मौके पर मौजूद सहज जन सेवा केंद्र संचालक कृष्णा कुमार अग्रहरि ने तत्परता दिखाते हुए अपने केंद्र में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कृष्णा कुमार की जमकर सराहना की।प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज के कारण आग लगी हो सकती है।वहीं कुछ लोग भीषण गर्मी को भी घटना की एक वजह मान रहे थे।घटना के बाद लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा खूब रही कि घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर पुलिस बूथ होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
Previous articleमेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार
Next articleदूल्हा हत्याकांड: आरोपियों को पनाह देने वाला एक और सहयोगी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?