दूल्हा हत्याकांड: घटना में लिप्त तीन शरणदाता मुठभेड़ में घायल, चौथा गिरफ्तार 

दूल्हा हत्याकांड: घटना में लिप्त तीन शरणदाता मुठभेड़ में घायल, चौथा गिरफ्तार 

# नामज़द सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर,तलाश में जुटी है पांच टीमें

# पुलिस का दावा:  घटना में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल व तमंचा बरामद

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               दूल्हा हत्याकांड में खुलासे के लिए पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास और इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर चार अन्य नाम सामने प्रकाश में आया।जिसको लेकर मिलें इनपुट के आधार पर सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस टीम और संदिग्ध अभियुक्तों का आमना-सामना हो गया।पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और स्थिति तेजी से मुठभेड़ में बदल गई।दोनों ओर से चली गोलियों के बीच माहौल बेहद दहशतनाक हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संयम और सतर्कता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों विकास यादव,अमितेश और कुशल को पैर में गोली मारकर काबू में कर लिया।वही आयुष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक,32 बोर की पिस्टल,315 बोर का तमंचा,जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया।घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ पूरी तरह परिस्थितिजन्य थी और टीम ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की।
इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सख्ती और चौकसी और बढ़ा दी गई है।विदित हो कि 1 मई को हुए दूल्हा आज़ाद बिन्द हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं।इन टीमों ने तकनीकी और मैन्युअल साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच करते हुए चार अन्य संदिग्धों के नाम उजागर किए। पुलिस के अनुसार आयुष यादव,विकास यादव,अमितेश और कुशल इस साजिश में शामिल पाए गए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।जिसमें कई लोगों की भूमिका रही। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामज़द प्रदीप,रवि और भोले राजभर अभी भी फरार हैं।जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि आरोपियों की मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि भविष्य में कोई अपराधी संरक्षण न पा सके।
गौरतलब रहे कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को शरण देने वाले आठ लोगों को खेतासराय पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है।सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि पुलिस अब केवल मुख्य आरोपियों ही नहीं,बल्कि उनके सहयोगियों और मददगारों पर भी शिकंजा कस रही है।पूरे मामले में प्रशासन का रुख बेहद सख्त नजर आ रहा है,जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleआज़ाद बिन्द के घर पहुंचे डीआईजी वैभव कृष्ण, बंधाया ढांढस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?