देवरानी-जेठानी के आपसी लड़ाई में बदनाम हो रहे रिश्ते

देवरानी-जेठानी के आपसी लड़ाई में बदनाम हो रहे रिश्ते

# पति पर छेड़खानी का केस दर्ज होते ही पत्नी ने देवरानी पर ससुर के साथ अवैध संबंध होने का लगाया आरोप

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
               परिवार के बीच आपसी लड़ाई में हमेशा एक दूसरे के प्रति निष्ठा, प्रेम, सौहार्द, संस्कार और रिश्ते ही बलिदान होते हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण क्षेत्र के एक गांव में स्पष्ट देखने को मिला। जहां एक भयहू ने अपने जेठ पर छेड़खानी का केस थाने में दर्ज कराया तो जेठ की पत्नी ने अपनी ही देवरानी पर ससुर से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपना बयान प्रसारित कर दिया गया।
देवरानी और जेठानी की आपसी लड़ाई में पवित्र रिश्ते बदनाम होकर रह गए।उक्त गांव निवासी देवरानी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके जेठ उसपर बुरी नीयत रखते हैं। मौका मिलने पर उसे गलत तरीके से स्पर्श करते हैं। अंदेशा जताया कि मौका पाने पर उसके साथ गलत काम भी कर सकते हैं।आरोप के आधार पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
उधर इसकी खबर जेठानी को लगते ही वह भी थाने पर पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी देवरानी का ससुर से अंतरंग संबंध हैं। जिसका विरोध करने पर वह मेरे पति के खिलाफ फर्जी केश दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने आश्वासन देकर उन्हें थाने से भेज दिया तो वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बयान प्रसारित कर दिया।
Previous articleशराब की दुकान पर हमले में 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleशोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?