शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

पिंडरा, वाराणसी। 
नीतेश कुमार गुप्ता 
तहलका 24×7
              कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को पिंडरा क्षेत्र में जगह जगह शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे।
सबसे पहले गजोखर में मजदूरी करने वाले अनिल राजभर पुत्र स्व. रामजतन राजभर की बाइक दुर्घटना में मौत पर घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया।
सिंधोरा राजभर बस्ती में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताते चले की सिंधोरा निवासी रोहित राजभर उम्र (24) बेंगलुर के प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और मार्केट जाते वक्त दुर्घटना में मौत हो गई।
इस दौरान गणेश चौहान, उमेश राजभर, गुलाम मोहम्मद, पवन सिंह, सतदेव राजभर, विनोद पांडे, गुन्नूर राजभर, दिनेश राजभर, कुलदीप राज, कन्हैया राजभर समेत अनेक लोगों ने शोक संवेदना की।
Previous articleदेवरानी-जेठानी के आपसी लड़ाई में बदनाम हो रहे रिश्ते
Next articleब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, गहमा-गहमी के बीच एसडीएम ने दी जमानत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?