देह व्यापार में लिप्त दो भाइयों को भेजा गया जेल

देह व्यापार में लिप्त दो भाइयों को भेजा गया जेल

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर सगुनहा में एक रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार व हुक्का बार में छापेमारी में गिरफ्तार संचालक व मैनेजर को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।बताते चलें कि बुधवार की देर शाम बाबतपुर किराए के मकान में चल रहे अंशिका रेस्टोरेंट में एसओजी टीम ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 6 युवक व 4 युवतियों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ दबोचा था।
जिसमें सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया, लेकिन संचालक सर्वेश सिंह व मैनेजर अर्जुन सिंह निवासी खटौरा बड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई को जिन्हें गुरुवार को छापेमारी के दौरान मिले सामग्री के साथ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत जेल भेज दिया।
पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ रेस्टोरेंट को सील करने के साथ अवैध कार्यो से एकत्र धन को भी जब्त करने की कार्रवाई करेगी।इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बैंक खाता सीज करने के साथ उसके कमाई से बनी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
Previous articleजय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए शांतिभूषण मिश्रा
Next articleदो कार के आमने-सामने टक्‍कर में सिपाही की मौत, चौकी प्रभारी सहित छह घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?