39.1 C
Delhi
Sunday, April 27, 2025

धर्म परिवर्तन कराने में तीन महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन कराने में तीन महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के एक गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी त्रिभुवन पुत्र स्व. रामरुप ने खेतासराय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अमरेथुआ गांव स्थित उसकी बहू के मायके में फादर सुरेश साथियों के साथ गांव के लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर हिन्दू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए कार्यक्रम कर रहा है।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रमाशंकर के घर वादी की बहू किरन देवी और फादर सुरेश अपने अन्य साथियों के साथ बाईबिल व अन्य पुस्तकों के माध्यम धन का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रचार प्रसार कर रहा था। मौके पर 10 बाईबिल की पुस्तक, पांच अन्य पुस्तकों को कब्जे लेकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरेश पुत्र स्व. सोहन निवासी मवई, अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सरायख्वाजा, सत्येन्द्र पुत्र सन्तराज निवासी सोंगर, अनिल कुमार पुत्र पन्ना निवासी अमरेथुआ, सरौती पत्नी रमाशंकर निवासी अमरेथुआ, मीरा देवी पत्नी सुरेश निवासी मवई और किरन पत्नी पप्पू निवासी खलीलपुर थाना सरायख्वाजा शामिल हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

टायर भर्स्ट होने पर पिकअप छोड़ भागे तस्कर

टायर भर्स्ट होने पर पिकअप छोड़ भागे तस्कर # घायल गोवंश पहुंचाए गए गोशाला पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7        ...

More Articles Like This