नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

# घटना के 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीक
तहलका 24×7
             ननिहाल में रहकर पढ़ रही 15 वर्षीय किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।पीड़िता क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहकर कक्षा नौ में पढ़ रही है। शनिवार की शाम वह खेत में गई थी।
गांव के ही एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी को खेत में जबरन खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी ननिहाल वालों को दी। मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विपुल यादव पुत्र स्व.राम सागर यादव के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे आरोपी के खेतासराय स्टेशन पर होने की खबर मुखबिर खास से  मिली। जिसपर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleकड़ी मेहनत और मजबूत इरादे से मिलेगी सफलता : विनोद कांबली
Next articleधर्म परिवर्तन कराने में तीन महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?