धोखाधड़ी में दो लोगों पर राजस्व निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कूटरचित अभिलेखों के सहारे धोखाधड़ी से महिला की जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने के आरोपी समेत उक्त कार्य में सहयोग देने और साजिश रचने वाले रिश्तेदार पर राजस्व निरीक्षक द्वारा केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।क्षेत्र के उसरहटा गांव स्थित आजाद क्रासिंग निवासी नैयर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार खान ने अपने सगे रिश्तेदार परवेज आलम पुत्र अल्ताफ अहमद निवासी रफीपुर थाना शाहगंज के नाम से उसके गांव की एक जमीन पर नाम दर्ज कराने के लिए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया।

जिसमें गाटा संख्या 379/0.279 हेक्टेयर पर अमतुलनिशां पत्नी मसऊद अहमद का नाम निरस्त कर परवेज़ अहमद का नाम दर्ज कराने की अपील की। जिसके लिए वर्ष 1412-1417 की खतौनी संख्या 227 संलग्न किया था। आवेदक द्वारा प्रस्तुत अभिलेख संदिग्ध प्रतीत होने पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक उदयभान सिंह और हलका लेखपाल को अभिलेख की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

प्रकरण की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल अभिलेखागार से उक्त दस्तावेज की जांच की तो लगाया गया अभिलेख फर्जी पाया गया, जो कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन हड़पने की साजिश रचने के आरोपी के खिलाफ राजस्व निरीक्षक उदयभान सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में परवेज अहमद पुत्र अल्ताफ अहमद व नैयर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार केस दर्ज कर जांच में जुटी है।


















