घरों में कलश स्थापना के साथ मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा पर रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में घरों में कलश स्थापित कर लोगों ने मंदिरों की तरफ रूख किया, जहां भक्ति मय वातावरण में विधि विधान से मां भगवती का पूजन अर्चन किया। साथ ही लोग नववर्ष की एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए।

हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ और नवरात्रारंभ को लेकर रविवार प्रतिपदा के अवसर पर क्षेत्र के तमाम मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घरों में भी लोग कलश स्थापना के साथ ही मां भगवती का पूजन अर्चन विधि-विधान से शुरू किए।

क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर और बसौली धाम समेत तमाम मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने पूरे भक्ति भाव से माता रानी के दर्शन के साथ ही पूजन अर्चन किया। मां के जयकारे से जहां पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए।


















