13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

नगर निगम में 1.44 करोड़ का हाउस टैक्स घोटाला, दो आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों पर केस

नगर निगम में 1.44 करोड़ का हाउस टैक्स घोटाला, दो आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों पर केस

प्रयागराज।
तहलका 24×7
              नगर निगम जोन-तीन और सात में 1.44 करोड़ के गृहकर वसूली में बड़ा घोटाला सामने आया है। दो आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों पर घोटाले का आरोप है। आरोप है कि हाउस टैक्स जमा करने वालों को रसीद तो दे दी गई, लेकिन धनराशि जमा नहीं की गई। मामले में कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम जोन-तीन में कार्यदायी संस्था के माध्यम से आकाश श्रीवास्तव को काम पर रखा गया था।
इसी तरह जोन-सात में सत्यम शुक्ला को बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किया गया था। वित्त विभाग को शिकायत मिली की कंप्यूटर ऑपरेटर रसीद काट कर उसकी धनराशि कोष में जमा नहीं कर रहे हैं। शिकायत के बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 में जोन तीन व सात में कार्यरत दोनों ऑपरेटरों की ओर से काटी गई गृहकर रसीदों का मुख्य नगर लेखा परीक्षक से ऑडिट कराया गया। ऑडिट से पता चला कि आकाश की कंप्यूटर आईडी से 88 गृहकर रसीदें काटी गईं, जिनसे 18,08,661 रुपए मिले, लेकिन इन रुपयों को नगर निगम कोष में जमा नहीं कराया गया।
वहीं जोन-सात में कार्यरत सत्यम की कंप्यूटर आईडी से गृहकर की रसीदों की जांच कराई गई तो पता चला कि कुल 387 रसीदें काटी गईं। इन रसीदों का कुल गृहकर धनराशि 1,26,05,368 वसूला गया था। लेकिन धनराशि को नगर निगम कोष में जमा नहीं कराया गया। जांच में पता चला कि दोनों ने रसीद तो काटी लेकिन गृहकर की राशि जमा नहीं की। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि मामले की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This