जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, मचा हाहाकार
# मजीठा क्षेत्र में पसरा सन्नाटा, घरों में मच गया कोहराम, एक साथ 14 लोगों की मौत से हिल गया प्रशासन
अमृतसर।
तहलका 24×7
पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं।जहरीली शराब की घटना से पांच गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा, हमें रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि यहां नकली शराब पीने से लोगों की मौत होने लगी है। तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया। मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह गिरफ्तार है। उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया गया। उसे भी हिरासत में लिया गया है।
















