नहीं रहे एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान, मीडिया जगत में शोक की लहर

नहीं रहे एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान, मीडिया जगत में शोक की लहर

# हार्ट अटैक से आज सुबह हुआ निधन, एलजेए एंव तहलका 24×7 परिवार ने व्यक्त किया गहरा दुःख

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                मीडिया जगत के लिए राजधानी लखनऊ से आज सुबह सुबह काफी दुःखद खबर आई। एनडीटीवी न्यूज चैनल के यूपी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। उनकी पत्नी रुचि एवं इंडिया टीवी न्यूज चैनल की वरिष्ठ पत्रकार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। शायराना अंदाज में खबरों के प्रसारण में कमाल खान की एक अलग पहचान थी।
पत्नी रुचि कुमार के साथ (फाइल फोटो)
पत्रकार कमाल खान के निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोग‌ उनके बटलर पैलेस स्थित आवास पहुंच रहे हैं। पत्रकार कमाल खान तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे थे। उनकी पत्नी रुचि कुमार भी ब्राॅडकास्ट जर्नलिस्ट हैं।

कमाल खान के असामायिक निधन पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन, रवि उपाध्याय, उमेश मिश्रा, मो. इनाम खान, विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ गीता, डाॅ वंदना अवस्थी, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, मंत्री रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी त्रिनाथ शर्मा एवं जितेंद्र कुमार वर्मा, सुनील पांडेय, मतीन अहमद, मो. फहीम समेत तहलका 24×7 परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Previous articleजौनपुर : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है चायनीज मांझा
Next articleजौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?