जौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुरेरी। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुरेरी राजनरायन चौरसिया ने अपने हमराहियों उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अजयनाथ सिंह, अनिल सिंह, बलवन्त सिंह, कांस्टेबल संतोष यादव एंव सौरभ सिंह के साथ चेकिंग के दौरान गांधीघाट पुलिया पर बहदग्राम हीरापट्टी से एक अभियुक्त अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र स्व जमींदार पाण्डेय निवासी कोचारी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर को 1 किलो 450 ग्राम अबैध गाजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।