नाबालिग दलित बहनों से गैंगरेप के बाद हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव
# ‘हाफ इनकाउंटर’ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, छह लोग गिरफ्तार
# लखीमपुर के निघासन की घटना, थाने का घेराव, लोगों में भारी आक्रोश
लखीमपुर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में कल शाम एक खेत में दो दलित नाबालिग किशोरियों (सगी बहनों) के शव पेड़ से लटके मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप, हत्या समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम छोटू, जुनैद, सुहैल, आरिफ, करीमुद्दीन, हाफिजुरहमान हैं। ये सभी आपस में दोस्त हैं। जुनैद को आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है। बांकी सभी आरोपियों को देर रात अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के अनुसार दुष्कर्म के बाद घटना को कुल 6 लोगों ने अंजाम दिया। आरोपी बहला-फुसलाकर दोनों बहनों को खेतों में लेकर गए थे। नामजद छोटू सहित सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, एक अभियुक्त जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। जुनैद के पैर में गोली लगी है, सभी पांच अभियुक्त लालपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपी पीड़ित परिवार से सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने जांच के लिए आईजी रेंज लक्षमी सिंह को रात में ही लखीमपुर भेजा था, जो अभी वहीं कैम्प किए हुए हैं।





















