जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुर कलां गांव में बिजली का करेंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। 45 वर्षीय मृतक कुम्हार का काम करता था। जो घर में टेबल फैन का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में परिजन चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


















