निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 14 टीबी संदिग्ध मिले

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 14 टीबी संदिग्ध मिले

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के 84वें दिन सोमवार को ग्राम सभा मंगारी स्थित पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं डिजिटल एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।शिविर को सफल बनाने में टीबी चैंपियन मो.अहमद की अहम भूमिका रही।
उन्होंने स्थानीय मस्जिद के इमाम के माध्यम से लोगों को अभियान की जानकारी दिलाई तथा टीबी जांच और डिजिटल एक्स-रे के प्रति जागरुक किया।इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।शिविर में कुल 92 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं डिजिटल एक्स-रे किया गया।जांच के दौरान 14 लोगों में क्षय रोग के लक्षण पाए गए,जबकि छह व्यक्ति उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले।
सभी संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर रेफर किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी आकाश स्वामी ने लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने आम सेंटर मंगारी में उपचाररत मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए डिफरेंशियल केयर पर विशेष जोर देते हुए आशा कार्यकर्ताओं से प्रत्येक माह मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए लाने का आह्वान किया, ताकि उपचार की प्रगति और स्वास्थ्य स्थिति का नियमित मूल्यांकन किया जा सके।
शिविर में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक जगदीश नारायण सिंह,राजेश कुमार,सुजीत वर्मा,मिथलेश सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की।
Previous articleस्थापना दिवस पर पालीवाल पेट्स क्लीनिक में निःशुल्क शिविर, 100 से अधिक पालतू पशुओं की जांच
Next articleतीन दिवसीय जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान संपन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?