पंचमुखी शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली शोभायात्रा

पंचमुखी शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली शोभायात्रा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                सिंधोरा बाजार स्थित प्राचीन शिवालय के जीर्णोद्धार और शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगलवार को धूमधाम से शिवलिंग का नगर भ्रमण और कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु होकर लगभग तीन किलोमीटर भ्रमण कर फिर मंदिर में जाकर समाप्त हुई। मौसम खराब होने की वजह से यात्रा तय समय से दो घंटे देर से निकाली गई। लेकिन उत्साह में कमी नही दिखी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई।
कलश यात्रा समापन के बाद मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ शुरु हुआ, जो कल शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा व शाम को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में मंदिर समित के सदस्य सुनील, विनोद, पंकज, अखिलेश, चिंटू, गिरीश, नितिन, धनंजय, प्रेम कुमार, सुरेश, प्रमोद, ललित, सत्यनारायण, मिथिलेश आदि उपस्थित रहे।
Previous articleमोटे अनाज देते हैं भरपूर पोषण: डॉ. रमेश चंद्र
Next articleविक्रम सिंह बने उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के कार्यकारी अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?