पड़ोसी के घर के नीचे मिला युवक का शव, मचा कोहराम

पड़ोसी के घर के नीचे मिला युवक का शव, मचा कोहराम

# गुजरात से कमाकर वापस आने की खुशी में देर रात तक चली थी पार्टी

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               सराय मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार तड़के पड़ोसी के घर के नीचे युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। शव पाए जाने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिए।सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते शुक्रवार को गुजरात से कमाकर लौटे गांव निवासी भारत के बेटे रणजीत (25) को पड़ोस के ही दो युवक शनिवार शाम को पार्टी करने के नाम पर साथ लिवा गए। बताया जा रहा है कि देर रात तक पार्टी चलने के बाद वह एक बार घर गया और पुनः पड़ोसी के छत पर सो रहे दोस्तों के पास चला गया। रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो घर के नीचे मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक अपने पिता के चार संतानों में सबसे छोटा व अविवाहित था। बड़ा भाई इन्द्रजीत घर पर ही रहता है और दूसरा भाई अमरजीत रोजगार के सिलसिले में दिल्ली और तीसरा भाई जिलाजीत प्रयागराज में पढ़ाई करता है। बेटे के शव को देखकर मां सुमित्रा की रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। छत से गिरने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही। बहरहाल पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Previous articleस्लाटर हाऊस रुपी नर्सिंग होम्स के ठीहे पर हलाल किए जाते हैं गरीब मरीज! 
Next articleसच छुपाने की कोशिश नाकाम, बेटा ही निकला पिता का हत्यारा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?