पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव के बल्लीरामपुर मोहल्ले की एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।पीड़िता रानी बिंद ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति रामू बिंद शराब का आदी है, कोई काम-धंधा नहीं करता। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह स्वयं करखिंयाव स्थित एग्रो पार्क की एक कंपनी में काम करती है।

रानी के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर उसका पति आए दिन उससे गाली-गलौज और मारपीट भी करता है। स्थिति और गंभीर हो गई जब रामू ने उसे घर में घुसने तक नहीं दिया। पति ने चेतावनी दी कि अगर वह कंपनी में काम नहीं छोड़ती तो उसे घर में रहने नहीं देगा। पीड़िता ने बताया कि प्रताड़ना के चलते वह पिछले तीन दिनों से भोजन भी नहीं कर पा रही है।








