युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के खरौना निवासी राजू राजभर पुत्र लालचंद शुक्रवार सुबह 7 बजे नटौली स्थित साव के पोखरे में डूब गया। तलाश में लगी पुलिस और गोताखोरों की कड़ी मशक्तत के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका।जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7 बजे वह नशे की हालत में पोखरे पर पहुंचा और नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान तालाब के किनारे जमा गाढ़ापाट में उसका पैर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने लगा।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने पिल्किछा से गोताखोरों को बुलाया। लेकिन घंटों की तलाश के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
Previous articleगौशाला को कान्हा गोशाला के लिए चिन्हित करने पर उबाल
Next articleपति की प्रताड़ना से तंग महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?