21.1 C
Delhi
Friday, March 6, 2026

पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के करीमपुर गांव में सोमवार सुबह मोबाइल पर पति से मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि गांव निवासिनी गीतांजलि उपाध्याय (35) व पति विपिन उपाध्याय के बीच सोमवार सुबह मोबाइल पर बातचीत हो रही थी, उसी दौरान किसी बात पर  आक्रोशित गीतांजलि घर में कमरे को अन्दर से बन्द कर साड़ी से फन्दे के सहारे फांसी लगा ली, पति द्वारा दोबारा फोन लगाने पर जब काल रिसीव नहीं हुई तो उसने परिवार वालों के पास फोन कर पत्नी के फोन रिसीव न होने की जानकारी दी।
परिवार के लोग कमरे के पास पहुंचकर आवाज दी तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सशंकित हो गए‌। दरवाजे को जब खोलने का प्रयास किया गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे तो गीतांजलि का शरीर लटक रहा था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
लोगों की मानें तो मृतका का पति संगीत के क्षेत्र में रहकर परिवार का भरण पोषण करता था, वह चार दिन पूर्व घर से एक कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। मृतका की दो पुत्रियां सीता (8) व गीता (6 माह) की है। घटना की सूचना पति और मायके वालों को दी गई है।विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा घटना की छानबीन की गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This