परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को जिम्मेदारों ने लौटाया
# अपनी पढ़ाई और भविष्य की दुहाई देते रहे परीक्षार्थी, नहीं पिघला शिक्षकों का दिल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रविवार को जनपद में आयोजित टीईटी की परीक्षा के लिये वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कई संस्थानों को टीईटी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लेकिन प्रबंध अध्ययन संकाय केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 25 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भी जिम्मेदारों ने लौटा दिया। शिक्षकों की इस हरकत से 60-70 की संख्या में महिला व पुरुष अभ्यर्थी रोते बिलखते लौटना पड़ा।पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विज्ञान संकाय, कला संकाय, फार्मेसी संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान एवं प्रबंध अध्ययन संकाय को टीईटी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

विश्वविद्यालय परिसर हजारों की संख्या में टीईटी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र था। मौसम खराब व लुंबिनी दुद्धी राजमार्ग पूरी तरह से जाम की चपेट में था। जाम के चलते प्रबंध अध्ययन संकाय के परीक्षा केंद्र पर करीब 60-70 की संख्या में महिला व पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 25 मिनट पहले पहुंचे तो उन्हें संस्थान के जिम्मेदार लोगों द्वारा लौटा कर संस्थान के बाहर का और अंदर दोनों गेटों को समय से पहले बंद कर लिया गया। इस दौरान टीईटी अभ्यर्थी जिम्मेदारों के सामने भविष्य की दुहाई देते हुए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।

















