जौनपुर : ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित होंगे सैय्यद मो. मुस्तफा

जौनपुर : ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित होंगे सैय्यद मो. मुस्तफा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा स्वीप- सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता हेतु जनपद जौनपुर के स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा को स्टेट अवार्ड फार बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड 2021 के लिए चयन हुआ है। उक्त अवार्ड 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में घोषित किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान किया जाता है। इस सम्बंध में अरबिन्द कुमार पाण्डेय सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश का पत्र ईमेल के माध्यम से निर्वाचन विभाग जौनपुर को प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा को 2013 में सर्वप्रथम तत्कालीन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने स्वीप कोआर्डिनेटर बनाया था। उसके बाद जो भी जिलाधिकारी आये उन्होंने ये कार्य मुस्तफा के जिम्मे किया, विशेषकर चुनाव के समय 2017 में रहें जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने और 2019 में जिलाधिकारी रहें अरविंद मलअप्पा बंगारी ने और मौजूदा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुस्तफा को स्वीप कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दिया। मुस्तफा ने सदैव पूरी लगन और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाया  है। जिसका परिणाम रहा कि उन्हें ये सम्मान मिल रहा है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Previous articleपरीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को जिम्मेदारों ने लौटाया
Next articleजौनपुर : जो गलतियां पूर्व में हुई हो उसे इस बार सुधारने की जरूरत- रंजन तिवारी प्रवासी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?