16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

पहलगाम आतंकी हमला: मारे गए 26 लोगों के नाम सामने आए

पहलगाम आतंकी हमला: मारे गए 26 लोगों के नाम सामने आए

# पीड़ितों में 12 राज्यों के पर्यटक शामिल, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से

श्रीनगर।
तहलका 24×7
              पुष्पमालाओं से लदे सफेद रंग के बक्से एक ऐसा दृश्य है, जो आने वाले कई सालों तक हर भारतीय को परेशान करेगा। बक्सों के अंदर 12 राज्यों के 26 लोगों के शव हैं। ये लोग खूबसूरत कश्मीर की शांति और सुंदरता का आनंद लेना चाहते थे, वे ताबूतों में वापस भेजे जाने के लिए बेसुध पड़े हैं, उनके परिवार गमगीन हैं और पूरा देश शोक में डूबा हुआ है।मृतकों में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल, नौसेना, आबकारी अधिकारी और कर्नाटक के एक कारोबारी शामिल हैं।
इनमें महाराष्ट्र के छह पर्यटक, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के तीन-तीन, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के एक-एक और एक नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। मारे गए लोगों में पहलगाम का एक स्थानीय नागरिक भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने एक-एक करके सभी पीड़ितों को उठाया और गोली मारी। मरने वालों में सभी पुरुष हैं।
मरने वालों में हरियाणा के करनाल से विनय नरवाल जो नौसेना अधिकारी हैं।
वहीं केरल के कोच्चि से एन. रामचंदरन, पश्चिम बंगाल के कोलकात से बिटैन अधिकारी, चंडीगढ़ से दिनेश अग्रवाल, उत्तराखंड से नीरज उधवानी, महाराष्ट्र के मुबंई से दिलीप देसले, ठाणे से संजय लक्ष्मण लेले व अतुल श्रीकांत मोनी, मुंबई से हेमंत जोशी सुहास, पुणे से संतोष जगदाले व कस्तोबे गनोवोटे, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से सैयद आदिल हुसैन शाह, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से जेएस चंद्रमौली, पश्चिम बंगाल के कोलकाता से समीर गुहा,मध्य प्रदेश के इंदौर से सुशील नैथ्याल, कर्नाटक के बेंगलुरु से भारत भूषण,ओडिशा के बालेश्वर से प्रशांत सतपति, कर्नाटक के बेंगलुरु से मधुसूदन सोमीसेट्टी राव, गुजरात के भावनगर से यतीश परमार व सुमित परमार, सूरत से शैलेश भाई कलाथिया, अरुणाचल प्रदेश के जीरे से टैगे हाल्विंग (भारतीय वायु सेना कॉर्पोरल), कर्नाटक के शिवमोग्गा से मंजू नाथ राव, उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुभम द्विवेदी, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के झालदा से मनीष रंजन (आबकारी निरीक्षक) नेपाल के रूपनदेही से सुदीप नोएपानी शामिल हैं। हमले ने कश्मीर में सामान्य स्थिति को झकझोर दिया, जिससे घाटी और शेष भारत गुस्से और दुख: से भर गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम कश्मीर पहुंचे और आज पहलगाम पहुंचे। हेलिकॉप्टर से पहलगाम के लिए उड़ान भरने से पहले शाह ने टॉप सिक्योरिटी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रीनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि दी। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This