आतंकी हमले में शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि, हुई निंदा

आतंकी हमले में शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि, हुई निंदा

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार लोगों के प्रति स्थानीय बीआरसी पर शिक्षकों द्वारा बुधवार को शोकसभा कर घटना की निंदा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
घटना की जानकारी होते ही बुधवार को शैक्षणिक कार्य दिवस के बाद शिक्षक संगठनों के ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों द्वारा ब्लाक संसाधन केंद्र पर शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें घटना की सार्वजनिक रूप से निंदा करते हुए लोगों द्वारा मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकांश लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आतंकियों किए हमले को कायराना हरकत बताया।
इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय मयारी, शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी, बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर, इन्दिरा स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज कटघर व मोहम्मद हुसैन इण्टर कालेज खान बड़ेपुर में भी मृतकों के प्रति शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सुधाकर सिंह, डॉ. रणंजय सिंह, पंकज सिंह, सतीश सिंह, दुष्यंत मिश्र, उमेश चन्द्र यादव, एनबी सिंह, अरविंद यादव व देवेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन अजय मिश्र व पारसनाथ यादव ने किया।
Previous articleपहलगाम आतंकी हमला: मारे गए 26 लोगों के नाम सामने आए
Next articleपेयजल टंकी निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?