21.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

पीड़ित परिवार की सहायता के लिए डीएम ने किया चार सदस्यीय समिति का गठन

पीड़ित परिवार की सहायता के लिए डीएम ने किया चार सदस्यीय समिति का गठन

# शासन की विभिन्न योजनाओं से किया जाएगा आच्छादित : डीएम

जौनपुर।  
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            जफराबाद थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर कांध गांव में गत 25 मई को नेवादा हाईवे के पास निजी दुकान में लालजी गौतम, गुड्डू गौतम और यादवीर की मृत्यु से सम्बन्धित मार्मिक और संवेदनशील प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। स्व. गुड्डू की पत्नी सरिता ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा तथा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि की मांग की, जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो तथा परिवार को पेंशन आदि का लाभ भी दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही मार्मिक है। इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील हैं और कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक के नाबालिग बच्चों को भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल योजना के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बच्चे को चार हजार रुपये महीना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाएगा।
महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दोनों विधवा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक महीने एक हजार रुपये मिलेगा, समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों परिवारों को रुपए 30-30 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त सदस्य होंगे, जिनके द्वारा मृतक के घर पर जाकर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु उनकी पात्रता के सम्बन्ध में सत्यापन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पेंशन, शिक्षा आदि से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This