किसान को मिला सिंचाई सोलर पम्प
# अब किसानों को सिंचाई करना होगा आसान
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सीएम लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार किसानों को सिंचाई के लिए ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप दे रही है। इसके तहत बुधवार को सोंधी ब्लाक में सुरिस गांव निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद को ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप दिया गया। ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप लेने वाले यह पहले किसान हैं।

सीएम लघु सिंचाई योजना के तहत सरकार सब्सिडी दे रही है। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह की पहल पर योजना का लाभ उठाते हुए किसान राजेन्द्र प्रसाद ने सब्सिडी काटकर 79 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया था। इसके बाद ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप सोंधी ब्लाक कार्यालय पर किसान को दिया गया। एडीओ एमआई रमेश कुमार ने किसान को ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप सौंपने के बाद बताया कि इन पंपों को ट्रॉली पर लगाया जाता है।

जिससे इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान हो जाता है। इस पंप से किसानों को मुफ्त में सिंचाई करने की सुविधा मिलती है।इस मौके पर एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, एडीओ आईएसबी, प्रमोद कुमार सिंह, आज़ाद सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन शशि सिंह, संदीप द्विवेदी, कमलाकांत मौर्य, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

















