16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

पीडीए की एकता से बहुजन समाज का भविष्य  सुरक्षित : राकेश मौर्य

पीडीए की एकता से बहुजन समाज का भविष्य  सुरक्षित : राकेश मौर्य

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को सांसद कार्यालय नईगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पीडीए चर्चा कार्यक्रम और मतदाता सूची की जांचोपरांत रिपोर्ट पर गंभीरता से चर्चा कराई गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिस तरह से संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है, संविधान की आड़ में तानाशाही लागू की जा रही है, संवैधानिक संस्थाओं और अधिकारियों का राजनीतीकरण हो गया है। ऐसी परिस्थितियों में संविधान खतरे में है।
इसलिए पीडीए समाज को एकजुट होकर ही संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण की रक्षा करते हुए अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर कामयाब बनाते हुए मतदाता सूची को अवलोकन कर लें, ताकि समय से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सके।
बैठक को पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, सुशील दुबे, राजेश यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम आदि ने संबोधित किया।संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
बैठक में राहुल यादव, सुशील श्रीवास्तव, ऋषि यादव एडवोकेट, डॉ. शबनम नाज़, संजीव साहू, गुलाब यादव, धीरज बिंद, अखंड प्रताप यादव, आरबी यादव, सोनी यादव, नीलम शर्मा, मुनव्वर अली, धर्मेंद्र सोनकर, उमाशंकर चौरसिया, सोनी सेठ, दिलीप प्रजापति, संदीप बिंद, मीरा यादव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This