बहनों को भगाने के दो आरोपियों पर केस दर्ज

बहनों को भगाने के दो आरोपियों पर केस दर्ज

शाहगंज, जौनपूर। 
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। पड़ोस के दो युवकों पर बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनें एक फरवरी की रात करीब 1:30 बजे घर से लापता हो गईं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आदित्य पुत्र विकास राजभर विनीता को और नीरज पुत्र प्रकाश रंगीता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों ने लड़कियों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़िताओं के चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से मजडीहां में रह रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी युवकों आदित्य और नीरज निवासी मजडीहां के मोबाइल नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
Previous articleअच्छी नौकरी के लिए करें कठिन परिश्रम : विवेक कुमार
Next articleपीडीए की एकता से बहुजन समाज का भविष्य  सुरक्षित : राकेश मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?