पीडीए जलकलश यात्रा का हुआ स्वागत

पीडीए जलकलश यात्रा का हुआ स्वागत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी पिंडरा द्वारा पीडीए जल कलश यात्रा का वाराणसी जनपद की सीमा स्थित करखियाव गांव में भव्य स्वागत किया गया। पीडीए जल कलश यात्रा हरिद्वार से चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगी।
जनपद की सीमा में पहुंचने पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, उनके साथ पूरे विधानसभा पिंडरा तक पैदल यात्रा कर अजगरा विधानसभा में पहुंचाया गया। जल कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे गौरव यादव का कहना है कि यह यात्रा 51 किलो जल कलश का है, इसका मुख्य उद्देश्य बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प है।
स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, बंशलाल पटेल,  संतोष यादव, सत्य प्रकाश पटेल, हरी लाल यादव, मनीष यादव, उत्कर्ष यादव, आकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज राजभर, रविंद्र यादव, चन्द्रदेव पाल, वेद प्रकाश मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
Previous articleकर्बला के शहीदों को मजलिस में किया गया याद
Next articleजीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सीएमओ ने की बैठक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?