कर्बला के शहीदों को मजलिस में किया गया याद
# मौलाना सैय्यद कल्बे रुशैद सैद रिजवी ने नौहा, मातम व ताजियत पेश किया
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित रौजा पंजा शरीफ दरगाह पर मजलिस व शब्बेदारी नौहा मातम ताजियत पेश करते हुए मजलीस को खिताब फरमाया। मौलाना सैय्यद कल्बे रुशैद सैद रिजवी, मौलाना मासूम रजा कैफी इमामे जुमां भादी ने नौहा मातम पेश किया।

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैय्यद कल्बे रुशैद रिजवी ने कर्बला के 72 शहीदों को याद किया तो सभी की आंखे नम हो गईं। मजलिस के बाद ताबूत व अलम की जियारत कराई गई। मौलाना ने ईरान व इजरायल की जंग को लेकर एक संदेश दिया। वहीं भारत पाकिस्तान के बीच हुए जंग व सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि हमें अपने देश भारत के वीर सपूतों पर गर्व है। जिसने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया।

कश्मीर में धर्म पूछकर आतंकवादी हमले के सवाल पर कहा कि हम इस आतंकवादी हमले का विरोध करते हैं।
जिस तरह से देश के नागरिकों पर हमला किया गया वह बहुत गलत है। हम आतंक के खिलाफ हैं।इस मौके पर नेहाल असगर, मास्टर जफर, इकबाल मेहंदी, इस्तियाक हुसैन, हुसैन अब्बास, दानिश रिजवी, हाशिम अली, नय्यर रिजवी, सुलेमान अब्बास, जफर अब्बास आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

















