पुरानी रंजिश में पिता–पुत्र को किया लहूलुहान, केस दर्ज

पुरानी रंजिश में पिता–पुत्र को किया लहूलुहान, केस दर्ज

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में बुधवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिता और पुत्र को गंभीर रुप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी हरि प्रकाश दूबे (50) व उनके पुत्र कमलेश दूबे (24) को गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर पीटना शुरु कर दिया। दोनों गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
Previous articleविधायक ने महोत्सव स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण
Next articleबीएलओ ड्यूटी के दबाव में शिक्षक की मौत, अजय राय ने सरकार व ईसी पर बोला हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?